Honda Shine 100: कंयूटर बाइक सेगमेंट पर भारी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए होंडा ने भी कुछ समय पहले अपनी सबसे किफायती बाइक होंडा शाइन को लांच किया था। 100 सीसी सेगमेंट पर आने वाली यह बाइक सीधे हीरो स्प्लेंडर से भर्ती है। होंडा का नया प्रोडक्ट मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे हीरो स्प्लेंडर से बेहतर माना जा रहा है इसके फीचर्स काफी बेहतरीन है। इसे लॉन्च हुए तकरीबन 2 महीने से ज्यादा हो चुके हैं और लोगों में इसकी डिमांड बढ़ रही है।
Honda Shine 100 का दमदार फीचर्स
होंडा का यह 100 सीसी इंजन 4 स्ट्रोक्स SI इंजन है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 7 पीएस का पावर और 5000 आरपीएम पर 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने की ताकत रखता है इसके अलावा इसकी माइलेज भी बहुत ही जबरदस्त है। कई कस्टमर ने इस बाइक से रिलेटेड अच्छे फीडबैक दिए हैं। यह बाइक 55 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
वहीं इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जिसके सहारे आप 450 किलोमीटर की दूरी काफी आराम से तय कर सकते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1955 मिलीमीटर, चौड़ाई 754 मिलीमीटर और ऊंचाई 1050 मिली मीटर की है। वहीं इसमें आपको 168 मिली मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। हालांकि इसमें डिजिटल स्क्रीन नहीं दिया गया है।
अभी भी इसमें आपको एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है जो बहुत ही बेसिक है। भारत में इसकी कीमत 64900 से शुरू होती है। इसकी कीमत ही इसकी प्लस पॉइंट है क्योंकि इसकी कीमत में आपको ऐसी लुक वाली दमदार माइलेज बाइक नहीं मिलेगी। होंडा शाइन (Honda Shine 100) को अब हीरो पैशन से काफी अच्छी टक्कर मिलने वाली है।