Maruti Ertiga की इतनी डिमांड की नहीं मिल रही कार, लेकिन आपको आधी कीमत पर आज ही मिलेगी ये MPV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Ertiga: अगर आप एक बड़ी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं। जो ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती हो तो आप एकबार मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) को चेक कर सकते हैं। यह कंपनी की एमपीवी सेगमेंट कार है जो 7-सीट कैपेसिटी के साथ आती है। इस कार में आपको आकर्षक लुक के अलावा ज्यादा सामान रखने के लिए एक बड़ी बूट स्पेस मिलती है। इसका परफॉरमेंस अच्छा है और इसमें आपको ज्यादा माईलेज भी मिलता है।

Ertiga में लगा है दमदार इंजन

मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) एमपीवी सेगमेंट की लोकप्रिय कार है। जिसमें 1462cc का चार सिलेंडर इंजन लगा हुआ है। इसका इंजन 101.64bhp का अधिकतम पावर और 136.8Nm का पीक टॉर्क बनाता है। यह 7-सीटर कार है जो ऑटोमैटिक ट्रांस्मिशन के साथ आती है। इसमें कंपनी ने 209 लीटर बूट स्पेस के साथ 20.3kmpl का ARAI द्वारा सर्टिफाइड माईलेज उपलब्ध कराया है।

बाजार में इतने में मिलती है Maruti Ertiga

अगर बात मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) के कीमत की करें तो बाजार में इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से 13.03 लाख रुपये के बीच है। लेकिन इससे कम कीमत पर भी आप ले सकते हैं। आपको बता दें कि पुरानी गाड़ियों की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट एर्टिगा के सेकेंड हैंड मॉडल पर काफी शानदार ऑफर दे रही हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Olx वेबसाइट पर लिस्ट किए गए एक मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) के बारे में बताएंगे। जो देखने मे एकदम नई जैसी है। लेकिन इसकी कीमत काफी कम है।

Olx पर मिल रहा है आकर्षक ऑफर

मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) के 2011 मॉडल को Olx वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड इस एमपीवी का कंडीशन अच्छा है और इसे 34,000 किलोमीटर तक चलाया गया है। इस व्हाइट कलर की कार को आप 4,45,000 रुपये में यहाँ से खरीद सकते हैं। यह आपको न्यू अशोक नगर में मिल जाएगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App