Honda Bikes: बाजार में एक नई बाइक को लांच किया जाने वाला है। यह लुक और फीचर्स में काफी दमदार होगी। इसे Honda टू व्हीलर के तरफ से लाया जा रहा है। इसकी बहुत संभावना है कि यह 160 से 180cc सेगमेंट में लॉन्च हो सकती है। कंपनी की दी गई जानकारी की माने तो 2 अगस्त को इसे पूरे भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसका मुकाबला बजाज पल्सर और टीवीएस अपाचे जैसी दमदार बाइक से होने वाला है। होंडा टू व्हीलर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इसका टीजर जारी कर लोगों के बीच जिज्ञासा को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। अब यह ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होने जा रही है।
इसकी कोई तस्वीर तो जारी नहीं की गई है। लेकिन टीजर में इसके भारी भरकम लुक को देखा जा सकता है। यह एक मस्कुलर बाइक होने वाली है जो फ्यूल एक्सटेंशन के साथ आएगी। यह एक प्रीमियम बाइक होने वाली है जिसमें एलईडी टेल लाइट दिया जाएगा। इसके सारे ही लाइट को एलईडी रखने की संभावना जताई जा रही है। इन्हीं लाइट से बदौलत इसका लुक बेहद ही शार्प होने वाला है। इसमें आपको स्प्लिट सीट देखने को मिलेगा।
होंडा की पहले भी इस सेगमेंट में दो बाइक्स आती हैं। इसमे Honda Unicorn और Honda Hornet दोनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसीलिए अब इसी के बेस पर आधारित कंपनी एक नया बाइक लाने वाली है। इसमें भी 162 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन होने वाला है। इसे बिल्कुल ही अलग तरीके से ट्यून किया गया है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क पैदा करेगी। Bajaj Pulsar 180 और TVS Apache से भिड़ने वाली है। होंडा स्कूटर की तरह आप अपने बाइक सेगमेंट पर भी काफी ज्यादा ध्यान दे रही है। वह देश की नंबर वन टू व्हीलर कंपनी बनना चाहती है। यही कारण है कि उसने हाल ही में साइन हंड्रेड को लांच किया है जो की स्प्लेंडर के बाजार को टारगेट करती है।