नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का अफेयर काफी सुर्ख़ियों में रहा था। कंगना और अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman ) ने एक फिल्म साथ में की थी जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे और इन दोनों से जुड़ी हुई खूब खबरें बाजार में आई। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना (Kangana Ranaut) को लेकर उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman ) ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है।
आपको बता दें कि इन दोनों ने एक दूसरे को वर्ष 2008-2009 के दौरान डेट किया था। यह दोनों साथ में फिल्म राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज दिखाई दिए थे। लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों का रिश्ता खराब हो गया और दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप होने के बाद कंगना रनौत पर अध्ययन सुमन ने कई साल बीत जाने के बाद आरोप लगाए थे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
उन्होंने कहा कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उनकी जिंदगी जहन्नुम बना दी थी। अब एक बार फिर अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत का सुर छेड़ा है और उन्होंने कहा कि रिश्ते की सच्चाई दुनिया को बताने में उन्हें किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है।
अध्ययन ने कहा मैंने जैसा कहा ऐसा कोई और भी कहता मैंने वह बातें उस समय कहीं जब कोई भी मेरी साइड से नहीं जानता था। अध्ययन ने यह भी बताया कि अगर उन्हें पब्लिसिटी की भूख होती तो इस रिश्ते की सच्चाई वह 2009 में ही सबके सामने खोल देते हैं।
आपको बता दें कि अध्ययन सुमन ने इस रिश्ते की सच्चाई के बारे में वर्ष 2017 में खुलासा किया था। अध्ययन सुमन के अलावा कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन ऋतिक रोशन के साथ उनके रिलेशनशिप में काफी सुर्खियां हासिल की थी। आज तक इन दोनों का केस कोर्ट में चल रहा है।