Honda Activa: होंडा एक्टिवा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। लोग इसके लुक और परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद करते हैं। होंडा एक्टिवा की खासियत इसका इंजन है। यह बेहद ही कम मेंटेनेंस पर भी अच्छा परफॉर्म कर लेती है।
ऐसे में हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास एक एक्टिवा हो। 110cc की यह स्कूटर आपको बेहतरीन माइलेज देती है। होंडा एक्टिवा की एक्स शोरूम कीमत ₹72,400 से शुरू होकर ₹75,400 तक जाती है। अगर इस कीमत पर आप इसे खरीदना नहीं चाहते तो फिर आप इसका सेकंड हैंड ऑप्शन को चुन सकते हैं।
यहां आपको सेकंड हैंड स्कूटर महज ₹20000 में मिल जाएगी। होंडा एक्टिवा पर चल रहा अब तक का यह बेस्ट ऑफर है। जहां पर बिल्कुल नई कंडीशन की ये स्कूटर आपकी हो सकती है।
Used Honda Activa Price
देश में विभिन्न ऑनलाइन साइट्स हैं जहां पर आपको यह कम कीमत पर मिल जाएगी। इसी में से एक OLX पर 2014 मॉडल होंडा एक्टिवा बेचने के लिस्ट की गई है। यहां इसकी कीमत ₹15000 रखी गई है। इस साइट से स्कूटर खरीदने पर आपको किसी भी प्रकार का ऑफर और प्लान नहीं दिया जाएगा।
Droom का बेस्ट ऑफर
ड्रूम वेबसाइट पर आपको होंडा एक्टिवा का दूसरा मॉडल मिल जाएगा। इस एक्टिवा को 2015 में खरीदा गया था। इसकी कीमत ₹22000 रखी गई है। यहां आपको कई आकर्षक फाइनेंस प्लान मिल जाएगा।
Bike4Sale पर Honda Activa की कीमत
बाइक फॉर सेल भी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां पर पुरानी बाइक्स को बेचा जाता है। यहां आपको 2016 मॉडल होंडा एक्टिवा सिर्फ 27000 में मिल जाएगी। इस एक्टिवा को दिल्ली नंबर पर रजिस्टर करवाया गया है। इस साइट पर भी आपको किसी भी प्रकार का ऑफर या प्लान नहीं मिलेगा।
अगर इसके बाद आपको अन्य मॉडल्स की जानकारी लेनी है तो आप अन्य कई वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक होंडा एक्टिवा सहित अन्य स्कूटर्स कम कीमत पर मिल जाएंगे।