होंडा NX-500 की शुरू हो गई डिलीवरी, इस रंग के बाइक की है डिमांड

By

Santy

आजकल युवाओं में स्टाइलिश बाइक का चलन ज्यादा देखा जा रहा है। उन्हें स्पीड और थ्रिल के साथ आकर्षक लुक वाली बाइक ज्यादा पसंद है। इस श्रेणी में होंडा शुरू से ही युवाओं की पसंद बना हुआ है। यही कारण है कि होंडा ने अपनी नई मॉडल एनएस-500 को लांच करते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है।

तीन कलर ऑप्शन में है उपलब्ध
अब होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई मॉडल NX-500 की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। जापान में काफी लोकप्रिय यह बाइक हाल ही में लांच की गई थी। इसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। नई दिल्ली में यह बाइक 5.90 लाख (एक्स-शोरूम) मिल रही है। होंडा NX-500 तीन आकर्षक रंगों – ग्रैंड प्रिक्स रेड, पर्ल होराइजन व्हाइट और गनपाउडर ब्लैक में में उपलब्ध है, जो युवाओं ही नहीं, हर किसी की पसंद बन गई है।

पारदर्शी वाइजर विशेष खासियत
NX-500 को देखने से आपको होंडा की थोड़ी पहले आई बाइक CB500X की झलक मिलेगी। इसे बुच-बिल्ड के साथ लंबा लुक मिलता है। इसके बॉडीवर्क में सबसे खास आकर्षण पारदर्शी वाइजर है। इसके साथ ही बाइक में सिंगल-पीस एलईडी हेडलाइट की सुविधा भी है। होंडा NX-500 को पावर देने वाला 471cc, पैरेलल ट्विन इंजन है, जो 8,600 rpm पर 47 bhp और 6,500 rpm पर 43Nm बनाता है। इसमें असिस्ट/स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियर बॉक्स भी उपलब्ध है।

सेफ्टी फीचर्स भी
NX-500 में फीचर्स की एक लंबी फेहरिस्त है। इसमें एलईडी लाइट, ब्लूटूथ सुविधा और नेविगेशन के साथ पांच इंच का रंगीन टीएफटी भी दिया गया है। जहां तक इसमें सुरक्षा की बात है, तो इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस शामिल है।

डुएअल चैनल एबीएस बॉडी
यह बाइक 41 मिमी सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और पांच-स्टेप एडजस्टेबल लिंक्ड रियर शॉक पर चलती है। इसके ब्रेकिंग हार्डवेयर में ड्यूएल 296mm फ्रंट और ड्यूएल-चैनल एबीएस के साथ सिंगल 240mm रियर डिस्क शामिल है। होंडा NX-500 का मुकाबला बेनेली TRK-502 और कावासाकी वर्सेस-650 से हो सकता है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App