Top 5 Cheapest Electric Cars: आने वाला भविष्य इलेक्ट्रिक कारों का होने वाला है। यही कारण है कि सभी कंपनियां अब इस सेगमेंट पर काफी ध्यान दे रही है। भारत में भी यह कमेंट काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अभी यह अपने शुरुआती दौर में है लेकिन लोग इलेक्ट्रिक कारों पर काफी भरोसा दिखा रहे हैं। लोगों का मानना है कि Electric कारों की कीमत काफी ज्यादा होती है। लेकिन यह सही नहीं है। आज हम आपको पांच सस्ते इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:-सड़क पर होगा आपका भौकाल, आज ही खरीदें SUV का बाप Mahindra Scorpio
Tata Nexon EV
इस लिस्ट में पहला नाम टाटा नेक्सन ईवी का है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसकी कीमत 14.49 लाख रुपए से शुरू होकर 19.54 लाख रुपए तक जाती है। फिलहाल इसके 2 वर्जन बाजार में बिक रहे हैं, जिनकी रेंज 375 किलोमीटर से लेकर 453 किलोमीटर तक है। इसके हायर वेरिएंट में 40 किलोवाट आवर का बैट्री पैक दिया जाता है और इसे चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है।
Mahindra XUV400 EV
महिंद्रा ने भी हाल में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Mahindra XUV400 है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपए से शुरू होकर 18.99 लाख रुपए तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर का रेंज देती है। इसके भी दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है। इसके हायर वैरीअंट में 40 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है। फिलहाल इसके लोअर वेरिएंट की डिलीवरी शुरू नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:-कम कीमत पर आ रही ये Electric स्कूटर देती है 146 Km की रेंज, Ola हुई फेल
Tata Tigor EV
इस लिस्ट में तीसरा सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा की टिगोर ईवी है। इसकी कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होकर 13.75 लाख रुपए तक जाती है। यह सिंगल चार में 315 किलोमीटर का रेंज ऑफर करती है और इसमें नेक्सोन वाला जिप्ट्रो टेक्नोलॉजी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 26 किलोवाट आवर का बैट्री पैक दिया गया है। इसके साथ लगा इलेक्ट्रिक मोटर 75 पीएस का पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
Citreon eC3
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Citroen ec3 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपए से शुरू होकर 12.76 लाख रुपए तक जाती है। यह सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर का रेंज देती है और इसमें 29 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगा मोटर 57 पीएस का पावर और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
Tata Tiago EV
फिलहाल देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी है। इस हैचबैक की कीमत 8.69 लाख रुपए से शुरू होकर 11.99 लाख रुपए तक जाती है। यह सिंगल चार्ज में 310 किलोमीटर का रेंज देती है। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है जिसे चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसके लोअर वेरिएंट द्वारा 250 किलोमीटर कर रहा है ऑफर किया जाता है।