BMW New Cars: जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू के लिए 2023 काफी बेहतर रहा है। इस साल कंपनी ने अपनी दो नई कारों को लांच किया है। इसके अलावा अपनी पुरानी कारों को अपडेट भी दिया है।
अब अगले साल यानी की 2024 में कंपनी अपनी बेहतरीन कारों को लॉन्च करने वाली है। इसमें 5 सीरीज के इलेक्ट्रिक लाइनअप को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के अंतर्गत आने वाली कॉपर और कंट्रीमैन जैसी कारों के भी नई जनरेशन को लाया जाएगा।
BMW i5
इस साल बीएमडब्ल्यू अपनी 5 सीरीज के इलेक्ट्रिक मॉडल i5 को लॉन्च करने वाली है। इसके दो वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे जिनमें 81.2 किलोवाट आवर का बैट्री पैक मिलने वाला है। इस बैटरी के द्वारा 601 एचपी का पावर और 820 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटे की होने वाली है और यह फुल चार्ज होने के बाद 516 किलोमीटर का रेंज देगी।
Mini Cooper Si
मिनी कूपर को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह एक थ्री डोर हैचबैक है जिसके क्यूट लुक और परफॉर्मेंस ने उसे खास बना दिया है। अभी इसे इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाने वाला है। इसे स्पॉटलाइट आटोमोटिव ने तैयार किया है जो बीएमडब्ल्यू के अंतर्गत आती है।
इसमें आपको वही पुराना गोलाकार हेडलाइट देखने को मिलेगा जो इसकी पहचान भी है। हालांकि अब इसके टेल लाइट्स को ट्रायंगुलर शेप दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार 305 से लेकर 402 किलोमीटर तक का रेंज देने वाली है। यही कारण है कि यह लोगों को पसंद आएगी।
BMW 5 Series
बीएमडब्ल्यू अपनी सेडान के लिए जानी जाती है। इसकी 5 सीरीज काफी ज्यादा फेमस है। अब इस लग्जरियस सेडान को अपडेट किया जा रहा है। इसके नई जनरेशन को और भी ज्यादा कंफर्टेबल और लग्जरियस बनाया जाएगा।
7 सीरीज की तरह इसके अंदर ही आपको ट्विन स्क्रीन लेआउट देखने को मिलेगा, जिसमें पहले लेटेस्ट आई ड्राइव 8.5 सिस्टम से लैस 14.9 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले और दूसरा 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है। नई 5 सीरीज में 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने वाला है जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगा।