CNG Cars: अगर अभी अच्छी माइलेज के लिए सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आपको फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार ही लेनी चाहिए। अगर आप बाहर से लगाई गई सीएनजी किट वाली कार खरीदते हैं तो इसमें हादसे का डर होता है। इसके अलावा अगर सीएनजी किट को सही तरीके से नहीं लगाया गया तो आपकी कार को सरकार द्वारा अप्रूव भी नहीं किया जाएगा, इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है।
हालांकि जब आप फैक्ट्री से सीएनजी कार खरीदने जाएंगे तो आपको बहुत ही पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में सेकंड हैंड सीएनजी कार खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) वेबसाइट पर आपको कंपनी द्वारा सर्टिफाइड सीएनजी कार 4 लाख के बजट में मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी ही सीएनजी कारों की जानकारी मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें:-गजब के ऑफर्स संग आई Hero Splendor Plus, आज ही उठाएं ऑफर का फायदा
Maruti Alto 800 CNG
Maruti True Value वेबसाइट पर 2013 मॉडल अल्टो 800 का सीएनजी मॉडल सिर्फ 2.3 लाख रुपए में बेचा जा रहा है। यह फर्स्ट ओनर कार है जिसे 52997 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। लाल रंग की यह कार दिल्ली नंबर से रजिस्टर है।
Maruti WagonR CNG
इसी वेबसाइट पर आपको 2018 मॉडल वैगनआर सीएनजी भी खरीदने को मिल जाएगी। इस फर्स्ट ओनर कार की कीमत 4.55 लाख है। इसे अभी तक 48521 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। सफेद रंग की यह कार दिल्ली नंबर पर रजिस्टर है।
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield के दिन गए, भारत में Yamaha RD350 की होगी घर वापसी
Maruti Celerio CNG
मारुति सिलेरियो सीएनजी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। इसके 2019 मॉडल को ₹5 लाख में बेचा जा रहा है। यह अभी तक 85,899 किलोमीटर चल चुकी है। सफेद रंग की यह फर्स्ट ओनर सीएनजी कार दिल्ली नंबर पर रजिस्टर है।
Maruti WagonR CNG
मारुति ट्रू वैल्यू पर 2017 मॉडल वैगनआर सीएनजी भी बिकने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹5 लाख रखी गई है। 85,154 किलोमीटर तक चली यह कार दिल्ली नंबर पर रजिस्टर है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।