तो दोस्तों अगर आप अपने लिए एक किफायती और धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो आपके इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है, एथर एनर्जी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, रिस्टा, लॉन्च किया है. ये स्कूटर खासतौर पर भारतीय लोगो को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस स्कूटर की लुक और डिज़ाइन काफी धांसू है , आइये जानते है इस स्कूटर के बारे में डिटेल्स से
स्पोर्टी स्कूटर्स
अब तक एथर स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाने के लिए जानी जाती थी, जिनको खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था. लेकिन, रिस्टा के साथ कंपनी ने अपनी प्लान में बदलाव किया है. ये स्कूटर ज्यादा बड़ा है, ज्यादा सामान रखने की जगह देता है और कई ऐसे फीचर्स से लैस है जो आपके पूरे परिवार के लिए यात्रा को आरामदायक बना देंगे.
रेंज
दोस्तों आपको जानकारी करदें की रिस्टा दरअसल 450 प्लेटफॉर्म पर ही बना है, लेकिन ये उससे काफी बड़ा है. इसमें 900mm लंबी सीट है, जो आराम से तीन लोगों को बिठा सकती है. साथ ही, 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जहां आप अपना सामान रख सकते हैं.
आपको जानकारी करदे की रिस्टा तीन वेरिएंट्स में आता है: S, Z और Z 3.7kWh. S वेरिएंट में 2.9kWh की बैटरी पैक है और इसकी रेंज 105km है. वहीं, Z और Z 3.7kWh वेरिएंट में भी 2.9kWh की बैटरी मिलती है, लेकिन इनमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं. Z 3.7kWh वेरिएंट में सबसे बड़ी, 3.7kWh की बैटरी पैक मिलती है, जिससे इसकी रेंज 125km तक हो जाती है.
भारत के 10 शहरों में Ather Rizta की कीमत
शहर | रिट्ज़ा S 2.9kWh | रिट्ज़ा Z 2.9kWh | रिट्ज़ा Z 3.7kWh |
---|---|---|---|
मुंबई | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
बेंगलुरु | ₹1.21 लाख | ₹1.24 लाख | ₹1.58 लाख |
दिल्ली | ₹1.17 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.53 लाख |
पुणे | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
नवी मुंबई | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
हैदराबाद | ₹1.19 लाख | ₹1.23 लाख | ₹1.56 लाख |
अहमदाबाद | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
चेन्नई | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
कोलकाता | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |
चंडीगढ़ | ₹1.16 लाख | ₹1.20 लाख | ₹1.52 लाख |