Indian Premier League: हार्दिक पांड्या कप्तानी से देंगे इस्तीफा! रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी टीम की हो रही है तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। ज्यादा चर्चा होने की वजह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान देना है।

हार्दिक पांड्या को चौतरफा आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। फैंस की आलोचनाओं को देखते हुए हार्दिक पांड्या कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने कप्तानी से इस्तीफा दिया तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी।

क्या रोहित शर्मा को एक बार फिर से कप्तान बनाया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। बाकी डिटेल जानने के लिए आप ध्यान से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

हार्दिक पांड्या कप्तानी से देंगे रिजाइन

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने काफी खराब प्रदर्शन किया है, जिसे लेकर फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिल रही है। अभी तक मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक ही जीत मिल सकी है, जिससे हार्दिक पांड्या को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

सवाल उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या ने कप्तानी से इस्तीफा दिया तो फिर अगला कप्तान कौन होगा। क्या ऐसी स्थिति में फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को कमान देगी। अगर रोहित शर्मा ने किसी वजह से कप्तानी नहीं ली तो फिर अगली कमान किसी दी जाएगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा शायद ही कप्तानी लेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह होगा।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम कमान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा ने अगर मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार नहीं की तो फिर ऐसी स्थिति में किसे कमान सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या के इस्तीफे के बाद सूर्य कुमार यादव को कप्तानी की कमान दी जा सकती है।

ऐसी स्थिति में फिर टीम मजबूत हो सकती है, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी। आधिकारिक रूप से तो कप्तान को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App