Vastu Tips: अगर आपको भी दिखती है सपने में कोई महिला, तो हो जाएं सावधान हो सकता है कुछ ऐसा

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu tips: स्वप्न शास्त्र में सपनों को बहुत महत्व दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति सपने में जो देखता है वह आने वाली घटना का संकेत होता है। कभी-कभी सपने अच्छे होते हैं, कभी-कभी बुरे या डरावने, कभी-कभी डरावने सपने देखकर व्यक्ति परेशान हो जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजें देखना बेहद अशुभ माना जाता है।

इन चीजों को देखना व्यक्ति की मृत्यु का संकेत देता है। कहा जाता है कि अगर आप भी ऐसे सपने देखें तो इन सपनों को अपने तक ही सीमित न रखें। ऐसी मान्यता है कि अगर सपने के बारे में किसी खास व्यक्ति को बता दिया जाए तो उस सपने के बुरा होने की संभावना न के बराबर होती है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि शुभ सपनों के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। उन्हें अपने तक ही सीमित रखना चाहिए.

ढोल और नगाड़े

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में ढोल देखना शुभ नहीं माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति सपने में ढोल बजते हुए देखता है तो उसे समझ जाना चाहिए कि उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है।

मुंडन

स्वप्न शास्त्र में मुण्डन देखना भी अशुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को मुंडा हुआ देखता है तो यह उसके किसी रिश्तेदार की मृत्यु का संकेत देता है।

खंडित मूर्ति

सपने में भगवान की मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन सपने में भगवान की टूटी हुई मूर्ति देखना अशुभ होता है। यह इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति को जल्द ही कोई बुरी खबर मिलने वाली है।

टूटा हुआ पेड़

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में टूटा हुआ या गिरा हुआ पेड़ देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि टूटा हुआ पेड़ या गिरा हुआ पेड़ व्यक्ति की मृत्यु का संकेत देता है।

किसी महिला को बिना कपड़ों के देखना

स्वप्न शास्त्र में किसी स्त्री को बिना कपड़ों के देखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसका मतलब है कि व्यक्ति की जल्द ही मृत्यु होने वाली है।

छाया

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में परछाई देखना बहुत ही अशुभ संकेत होता है। ऐसा कहा जाता है कि परछाई बुरी खबर लाती है। सपने में इसे देखने का मतलब है कि जल्द ही आपको कोई बुरी खबर मिलेगी या आपके साथ कुछ बुरा होगा। इसके अलावा शास्त्रों में सपने में परछाई देखना भी अकाल मृत्यु का संकेत माना गया है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App