Unlucky Plants: नहीं होना चाहते हैं बर्बाद, तो घर में भूल से भी न लगाएं ये चार पौधे, तरक्की में डालते हैं रुकावट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें अपने घरों में पेड़- पौधे (Vastu Tips For Unlucky Plants) लगाना बहुत ही पसंद होता है। अक्सर लोग अपने घर में भी हरे-भरे पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ पौधों को वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं बताया गया है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि में रुकावट आने लग जाती है। इन पौधों से घर में नकारात्मकता आती है, इसलिए गलती से भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। तो आईये जानते हैं कि घर में कौन से वे पौधे हैं, जिन्हें नहीं लगाना चाहिए।

कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कपास के पौधे को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। कई लोग इसे डेकोरेटिव पौधे के रूप में घर में लगाते हैं। लेकिन ये पौधा आपकी तरक्की को रोक सकता है।

बोनसाई का पौधा
बोनसाई पौधों को भी वास्तु में अशुभ बताया गया है। कहते हैं कि ये परिवार के सदस्यों की वृद्धि में रुकावट डालते हैं।

इमली का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर के अंदर या आसपास नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे के लगाने से डर और भय से भरा रहता है।

कैक्टस का पौधा
कैक्टस देखने में तो वैसे बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, लेकिन वास्तु में ऐसे पौधे को लगाने से मनाही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को घर में लगाने से कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App