Money Plant: मनी प्लांट लगाते समय ना करें ये 3 गलतियां, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ज्यादातर घरों में आपने लोगों को मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाए हुए देखा होगा। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट से घर में आर्थिक संपन्नता आती है और हमारी आर्थिक परेशनियां भी दूर होती है। मनी प्लांट हमारी हेल्थ के लिए भी काफी ही अच्छा माना जाता है।

अपनी स्किन की ग्लोइंग त्वचा को बरकरार रखने के लिए भी आप मनी प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं। लोग मनी प्लांट को अपने घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी लगाते हैं। कुछ लोग अपने ड्राइंग रूम और बेडरूम में सजावट के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं।

ऐसा कहते हैं कि जिस भी घर में मनी प्लांट होता है, उस घर में मां भगवती लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शेरस में मनी प्लांट को लेकर कुछ खास नियम भी बताये गए हैं।

अगर कोई व्यक्ति मनी प्लांट लगाते वक्त इन बातों को ध्यान में नहीं रखता है, तो उसे बाद कई तरह की परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर क्या कुछ बताया गया है:-

इस दिशा में ना लगाए मनी प्लांट

– वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक रूप पर बुरा असर पड़ता है। इसके चलते आपके जीवन में काफी भूचाल भी मच सकता है।

पौधे के बेल को नीचे ना झुकने दें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट पौधे के बेल को कभी भी नीचे की ओर झुकने नहीं देनी चाहिए। यह जब जमीन को छूता है तो आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे झुकने लगती है और इंसान कंगाल होने के कगार में पहुंच जाता है। इसलिए इस बात का आपको खास तौर से धयान रखना होगा।

मनी प्लांट को सूखने ना दें

अगर घर में मनी प्लांट सूख जाए तो समझ लीजिए कि व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है। इसके साथ ही उसके जीवन पर गहरा बुरा असर पड़ने वाला है। ऐसे में आप मनी प्लांट को सूखने से बचाए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App