Lucky Plants: हरे भरे पेड़ पौधे सभी को पसंद आते हैं, लोग अपने घरों और गार्डन में हरियाली के लिए तरह – तरह के फूल और पौधे लगाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो आपकी किस्मत को रातोंरात बदल सकते हैं। कई बार जिंदगी में कड़ी मेहनत के बावजूद भी लोगों को सफलता नहीं मिलती है, लेकिन ये पौधे आपको अमीर बना सकते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को बेहद ही शुभ और अच्छा बताया गया है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग तरक्की के लिए मनी प्लांट का पौधा अपने घरों में लगाते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में लगाकर अपनी किस्मत को खोल सकते हैं।
हल्दी का पौधा
वास्तु की मानें तो घर में हल्दी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ होता है। हल्दी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हल्दी का पौधा आपकी किस्मत को खोल सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है।
तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी का पौधा घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं होती है। आपने देखा होगा कि घर की महिलाएं रोजाना जल्दी उठकर तुलसी के पौधे में जल डालती हैं। तुलसी के पौधे का ना सिर्फ पूजा-पाठ में बल्कि औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
अशोक का पौधा
वास्तु की मानें तो, अशोक का पेड़ आपके घर के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर के आस पास लगाने से सभी बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull. com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)