फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे घर का माहौल, जानें क्या है फेंगशुई

By

Santy

फेंगशुई क्या है (What is Fengshui)? क्या आप इसके बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आइए हम इसके बारे में आपको बताते हैं। दरअसल, कई बार बाजार में इसी नाम से दुकानदार बोलकर ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। इस दौरान जो लोग इसके बारे में नहीं जानते वे कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में आपको इसके बारे में जानना चाहिए।

किसे कहते हैं फेंगशुई
चाइनीज वास्तु शास्त्र को फेंगशुई कहा जाता है। माना जाता है कि घर में फेंगशुई के नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि, इसके लिए नियम का पालन करना होता है। फेंगशुई के अनुसार ही घरों में पौधे रखना चाहिए। ताकि उसका विशेष लाभ मिल सकें।

बांस का पौधा
फेंगशुई यानी चाइनीज वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे (Bamboo Plant) को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलती है। बांस के पौधे को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा मानी गई है।

रबर का पौधा
फेंगशुई में रबर के पौधे (Rubber Plant) को भी घर में रखना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इसे उस स्थान पर रखें जहां पर आप धन रखते हैं। इसके साथ ही इससे निगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलती है। ऐसे में इस पौधे को घर में अवश्य लगाना चाहिए।

मनी प्लांट
मनी प्लांट (Money Plant) की तो बात ही छोड़ दीजिए। इसकी मांग सबसे अधिक है। चीनी वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट के पौधे को भी काफी लाभकारी माना गया है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ धन की प्राप्ति होती है। फेंगशुई में माना गया है कि मनी प्लांट का पौधा जितना फैलता है, उतना ही धन में भी वृद्धि होती है।

लिली प्लांट
लिली प्लांट (Lily Plant) को काफी भाग्यशाली माना जाता है। यह देखने में काफी खूबसूरत होता है। यह पौधा घर के माहौल को अच्छा बना देता है।

Santy के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App