कैसे होते हैं मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग, जानें व्यक्तित्व और स्वभाव

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के पांचवे नक्षत्र मृगशिरा (Mrigashira) की।

चंद्रमा की स्थिति से होता है नक्षत्र का निर्धारण
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म मृगशिरा (Mrigashira) नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। इसका नक्षत्र स्वामी मंगल होता है। साथ ही इनपर वृषभ और मिथुन राशि का भी प्रभाव होता है।

एक से ज्यादा राशि और ग्रहों से होते हैं प्रभावित
मंगल के प्रभाव से मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। मृगशिरा नक्षत्र का आधा भाग वृषभ औऱ आधा मिथुन राशि में है। ऐसे में इस नक्षत्र में जन्में लोगों पर वृषभ राशि स्वामी शुक्र और मिथुन राशि स्वामी बुध का भी प्रभाव बना रहता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में चंचलता देखने को मिलती है। ये काफी भौतिकवादी होते हैं।

बातों को नहीं करते नजरंदाज
मृगशिरा नक्षत्र वाले में थोड़ी चंचलता भी देखने को मिलती है। लेकिन ये अपनी इच्छा के आगे कुछ नहीं समझते। ये पारंपरिक नियमों पर चलने की बजाय खुद के मुताबिक चलना ज्यादा पसंद करते हैं। किसी की बातों को नजरंदाज नहीं करते। अपनों के प्रति इनमें काफी प्रेम भी होता है।

मिलता है उत्तम संतान सुख
शारीरिक रूप से भी ये कफी मजबूत होते हैं। सेहत भी अच्छी होती है। संतान सुख भी मिलता है। मंगल के प्रभाव से ये कफी साहसी और मेहनती होते हैं। इन्हें संतान सुख भी मिलता है। वहीं इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं काफी बुद्धिमान लेकिन स्वार्थी प्रवृत्ति की हो सकती हैं।

ग्रह दोष की स्थिति में होती है परेशानी
हर नक्षत्र की तरह मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को भी ग्रहों की प्रतिकूलता का सामना करना पड़ता है। नक्षत्र में शुक्र, मंगल और बुध में से कोई भी ग्रह अगर अनुकूल न हो, तो काफी परेशानी हो सकती है। धोखा देने वालों को ये कभी नहीं छोड़ते।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App