Chankya Niti: व्यक्ति के ये गुण बनाते हैं उसे सज्जन व्यक्ति, हर कोई करता है उसका सम्मान

Avatar photo

By

Sanjay

Chankya Niti: महान दार्शनिक, सलाहकार और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र लिखा है। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें आज भी व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

आचार्य चाणक्य के सिद्धांत आज भी व्यक्ति को सही और गलत का फर्क सिखाते हैं। वे जीवन में सही राह भी दिखाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति के उन गुणों के बारे में बताया है जो उसे सज्जन व्यक्ति बनाते हैं। आइये जानते हैं सज्जन व्यक्ति के गुणों के बारे में.

प्रलये भिन्नमार्यादा भविंत किल सागर:

सागरा भेदमिच्छन्ति प्रलेयशपि न साधव:।

उपरोक्त श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब प्रलय आती है तो समुद्र भी अपनी सीमा लांघ जाता है और किनारों को तोड़ देता है और तबाही मचा देता है। भूमि और जल एक हो जाते हैं।

लेकिन सज्जन व्यक्ति बड़े से बड़े संकट और विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोता और मर्यादा बनाए रखता है। अर्थात सज्जन व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण उसका धैर्य है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार सज्जन व्यक्ति वही है जो बुरी परिस्थितियों में भी गंभीरता नहीं छोड़ता। सज्जनता की पहचान व्यक्ति के आचरण और व्यवहार से की जा सकती है।

इसके अलावा जो व्यक्ति अपनी ईमानदारी से समझौता नहीं करता वह सज्जन व्यक्ति कहलाता है। इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि सज्जन व्यक्ति कभी भी अपने मुंह से अपने गुणों के बारे में नहीं बताता है. उनके कर्म और अच्छा व्यवहार उन्हें सम्मान का पात्र बनाते हैं।

जिम्मेदारियों का निर्वहन करना व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है, लेकिन चाणक्य कहते हैं कि एक सज्जन व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ रिश्तों के मूल्य को भी समझता है और निस्वार्थ भावना से उन्हें एक सूत्र में बांधे रखने का हर संभव प्रयास करता है। जो लोग हर रिश्ते को ईमानदारी और सच्चे दिल से निभाते हैं और उनमें कोई भेदभाव नहीं करते, ऐसे लोगों को हर जगह सम्मान मिलता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App