नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को एक साथ दो बड़े गिफ्ट मिलने जा रहे हैं, जिनकी चर्चा जोरों से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करने के साथ 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डालने वाली है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
इससे करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फायदा होना तय माना जा रहा है। अगर आपके घर में भी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारी हैं तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने वाली है। सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख का तो ऑफिशियली तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए हो जाएगा इतने फीसदी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में अगर 4 प्रतिशत का इजाफा करती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। वैसे भी वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। महंगाई के दौर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी किसी डोज से कम नहीं है, जो कर्मचारियों का दिल जीतने के लिए काफी है।
सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है। बढ़े हुए डीए की दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। इससे पहले मार्च में डीए में इजाफा हुआ था, जिसकी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी की गई थी। अब डीए बढ़ाया जाएगा तो उसकी दरें एक जुलाई से लागू होनी संभव मानी जा रही हैं।
डीए एरियर का पैसा भी मिलेगा जल्द
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी मिल जाएगा। इससे कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। दरअसल मोदी सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं दिया था, जिसकी वजह कोरोना काल बताया था।
कर्मचारी संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अभी सरकार ने डीए एरियर की राशि भेजने का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन मीडिया में जल्द की चर्चा हो रही है।