Gold Price Update: मई में सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, झूमे ग्राहक, जानें 10 ग्राम का रेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजारों में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन सुबह से ही सोना-चांदी के रेट में काफी उठा-पटक देखने को मिली जिससे ग्राहकों के चेहरे पर असमंजस भी छाया रहा।बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को सोना के दाम में बंपर गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट वाला सोना 1254 रुपये सस्ता हो गया, जिससे ग्राहकों को महंगाई से राहत मिली।

गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना शाम में 72826 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अगर आपको यह कीमत भी ज्यादा लग रही है तो प्लीज थोड़ा और रुक जाइये। आम चुनाव के बाद हो सकता है इसके रेट में कुछ और भी गिरावट दर्ज की जाए। खरीदारी से पहले आप नीचे सभी कैरेट वाले गोल्ड का भाव जा सकते हैं, जिससे आपका सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

यहां जानिए सभी कैरेट वाले सोने की ताजा कीम

मार्केट में बुधवार से गुरुवार को सोना काफी सस्ता बिकता नजर आया। 999 प्योरिटी(24 कैरेट) वाला गोल्ड के दाम चारों खाने चित हुए, जो शाम में 72826 रुपये प्रति तोला में दर्ज किया गया। इसके अलावा 995 प्योरिटी(23 कैरेट) वाला सोना 72534 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया साथ ही मार्केट में 916 प्योरिटी(22 कैरेट) वाले गोल्ड का प्राइस 66709 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

सर्राफा मार्केट में 750 प्योरिटी(18 कैरेट) वाले गोल्ड का प्राइस 54620 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता रहा। 585 प्योरिटी(14 कैरेट) वाले सोने का भाव 42603 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, बाजार में चांदी के रेट में भी आज गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद एक किलो 90055 रुपये बिकती नजर आई।

aaj ka sone ka bhav
aaj ka sone ka bhav

जानकारी के लिए बता दें कि IBJA पर जारी रेट पूरे भारत में मान्य रहते हैं। इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से कीमत ज्यादा हो जाती है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने का रेट

देशभर में आप सोना के रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आप 18 और 22 कैरेट सोने के गहनों के रिटेल दाम जानने के आप इस 8955664433 नंबर पर मिस्ड काल दे सकते हैं। इसके बाद एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी आपको प्रोवाइड करा दी जाएगी। इससे आपका सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow