IPL 2023 में रोहित शर्मा ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हिटमैन रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स का एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
IPL 2023 के मैच नंबर 57 में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम मुंबई इंडियंस की ओर से 200 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। गुजरात के खिलाफ हिटमैन रोहित शर्मा ने 18 बॉल में 2 छक्के और 3 चौकों की सहायता से 29 रन की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक आईपीएल इतिहास में 252 छक्के निकले हैं, वहीं एबी डिविलियर्स के नाम 251 छक्के दर्ज हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं।
357 छक्के – क्रिस गेल
252 छक्के – रोहित शर्मा
251 छक्के- एबी डिविलियर्स
रोहित ने मुंबई की ओर से जड़े 200 छक्के
रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से 200 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस वक्त रोहित शर्मा के नाम 201 छक्के दर्ज हैं। वहीं किरोन पोलार्ड के के नाम 223 छक्के दर्ज हैं।
किरोन पोलार्ड – 223 छक्के
रोहित शर्मा – 201 छक्के
हार्दिक पांड्या – 98 छक्के