नई दिल्लीः क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अर्जुन तेंदुलकर से सभी खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं। वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के 14वें सीजन यानि साल 2021 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए थे, लेकिन अभी उन्हें अपने डेब्यू का इंतजार था, जो बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खत्म हो गया।
इस बीच अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच खेला, जिनके मैदान पर आते ही दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। इस दौरान उन्हें पहले मैच खेलने के लिए फैंस के साथ-साथ फैमिली के लोगों को खूब प्यार और सपोर्ट मिला। अजुर्न तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भाई की तारीफ में कसीदे पड़े।
सारा तेंदुलकर ने लुटाया भाई के डेब्यू पर प्यार
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 22वीं मुकाबला जब महत्वपूर्ण हो गया जब कप्तान ने अर्जु्न तेंदुलकर के खेलने का ऐलान किया। टीम के ऐलान के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सचिन की बेटी और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने बहन पर प्यार की बारिश कर दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट की किया सबको भावुक कर दिया। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की स्टोरी शेयर की है, जिसमें बड़ी बात लिखी। उन्होंने स्टोरी पर मैच की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि सबसे खुश बहन। इसके बाद सारा तेंदुलकर की इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार और दुलार मिला। इतना ही नहीं चाहने वाले लोगों ने तरह-तरह के कमेटं कर हौसला अफजाई भी की।
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले मैच में किया ऐसा प्रदर्शन
आईपीएल जगत में मुंबई इंडियंस की ओर से करियर का पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 ओवर की गेंदबाज कर बल्लेबाजों को चकमा दिया। उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी कर 17 रन जुटाए। उन्होंने पहले ओवर में गेंद को स्विंग कराने में कोई कंजूसी नहीं की। अर्जुन 130 की गति से गेंदबाजी करते हुए मैदान पर दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मी की अनुपस्थिति में टीम की कप्तान कर रहे सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।