नई दिल्ली: अपने आसपास ऐसे अनेकों लोग देखे हैं जो कि सुबह उठते ही सबसे पहले चाय का सेवन करते हैं। वही इनमें कई सारे लोग ऐसे भी शामिल है कि जो सुबह उठते ही चाय के साथ कोई भी स्नेक्स लेना पसंद नहीं करते है। आपको बता दें कि इस तरह खाली पेट चाय पीने से हम अपने स्वास्थ्य से समझौता कर रहे है। डॉक्टरों तथा हेल्थ एक्सपोर्ट्स के द्वारा बताया गया है कि चाय को पीने का एक सही तरीका होता है,
अगर उस तरीके से हम चाय का सेवन नहीं करते हैं तो हमें मेटाबोलिज्म और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि ऐसे कौन कौन से कारण है जिनकी होने की वजह से हमें खाली पेट चाय का कभी भी सेवन नही करना चाहिए।
डिहाइड्रेशन
खाली पेट चाय पीने से हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रात में खाना खाकर सोने के बाद काफी लंबे समय तक हम कुछ भी खाते पीते नहीं है जिसके बाद सीधा चाय पीना हमारे शरीर के अंदर डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं उत्पन्न कर देता है। और इसके अलावा हमें कब्ज जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता हैं।
एसिडिटी
पेट के फ्लुइड्स के एसिड बेस और एल्कलाइन बैलेंस चाय भी हद तक प्रभावित करता है। यह हमारे पेट के अंदर एसिडिटी के होने का कारण बनता है। साथ ही एसिड रिफ्लक्स होने से हमारे सीने में जलन भी होने लगता है। हॉट बर्न जैसी समस्याएं हमें चाय और एसिड के बीच रिएक्शन होने से होता है।
पोषक तत्व पर पड़ता है असर
नियमित रूप से खाली पेट चाय पीने से हमारे शरीर अन्य पोषक तत्वों को सोखने में नाकामयाब रह जाता है। इस कारण हमारे शरीर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की काफी सारी कमी देखने को मिलता है। आगे चलकर अलग-अलग तरह के रोगों का शिकार होने का यही कारण बनता है।
लत लगने का रहता है डर
निकोटिन की कुछ हद तक मात्रा चाय के अंदर पाई जाती है। अगर आप रोजाना खाली पेट चाय का सेवन करते हैं तो आप इसके लत के शिकार हो सकते हैं। अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके अंदर टॉक्सिंस की मात्रा बेहद बढ़ जाती है। यही भविष्य में हमारे स्किन संबंधित बीमारियों का कारण बनता है।
जानें क्या करना है बेहतर
अगर आप चाय के साथ स्नेक्स का सेवन करते हैं तो आपको लगातार प्यास लगेगी जिससे आपके शरीर के अंदर कभी भी पानी की कमी नहीं होगी और अब डिहाइड्रेशन जैसे समस्याओं से दूर रहेंगे। आप अपने आहार में दूध की चाय की जगह हर्बल टी को शामिल कर सकते हैं।