नई दिल्ली: हमें बचपन से ही अपने घरों में बड़े बुजुर्गों के द्वारा यह बताया गया है कि कच्चे मूली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बेहद ही असरदार होता है। आप इससे बनाई गई सब्जी को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। मूली फॉलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन के गुणों से भरपूर होता है। मूली हमारे अंदर से पेट की दिक्कतें, मुंह की दिक्कतें और डायबिटीज जैसी परेशानियों से आराम दिलाता है। लेकिन वही अगर हम मूली का सेवन कुछ ऐसी चीजों के साथ करते हैं तो हमें इससे भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम इस खबर के जरिए आपको बताएंगे कि किस तरह के बुरे फूड कॉम्बिनेशन को खाने से हमें खुद को बचाना चाहिए।
संतरा (Orange)
हमें हमेशा मूली के साथ संतरे खाने से बचना चाहिए। संतरा और मूली को एक साथ खाना हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इन दोनों को एक ही वक्त पर खाने से हमारे पेट के अंदर कई सारी गड़बड़ि हो जाती है।
दूध (Milk)
अगर आप कभी भी दूध के साथ मूली का सेवन करते हैं या मूली खाने के बाद तुरंत दूध पी लेते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। इन दोनों के कंबीनेशन को मिलाकर खाने से हमारे शरीर के अंदर हार्ट बर्न, पेट में दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। जब कभी भी इन दोनों का सेवन करें तो इनके बीच कम से कम 1 से 2 घंटे का अंतराल रखे।
करेला (Bitter Gourd)
मूली के साथ करेला का सेवन करना भी हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन दोनों के अंदर पाए जाने वाले पोस्टिक गुणा हमारे सेहत को खराब कर देता है। अगर आप इन दोनों का सेवन एक साथ कर रहे हैं तो आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।
खीरा (Cucumber)
हमने अक्सर देखा है कि सलाद बनाने के लिए खीर और मूली दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज आपको बता दें कि इन दोनों का एक साथ सेवन करना हमारे शारीर के लिए बेहद ही हानिकारक माना जाता है। खीरे के अंदर एस्कोर्बेट के गुण पाए जाते है। यही कारण है कि खीरा हमारे शरीर से विटामिन सी की मात्रा को सोखने का काम करता है। इन्हीं वजह से हमें इन दोनो को साथ खाने से बचना चाहिए।
चाय ( Tea)
मूली और चाय का कॉन्बिनेशन एक साथ खाना हमारे सेहत के लिए सही नहीं होता है। चाय और मूली का एक साथ सेवन करने से हमारे अंदर एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियां पैदा होने लगती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मूली की तासीर ठंडी होती और चाय की गर्म। यही कारण है कि हमें इन दोनों का सेवन एक साथ करने से रोका जाता है।