786 Number Note: पुराने नोटों की कीमत आम नोटों से काफी ज्यादा होती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उनका इतिहास है। पुराने समय के नोट और सिक्के अपने आप में ही खास होते थे। उन्हें जिस समय बनाया गया होता है उस समय की कला और धातु आज के समय से काफी अलग होते थे।
यह उन्हें बेहद ही खास बनाते हैं इसीलिए आज के समय में नोटों को बेचने और खरीदने के लिए लोग लाखों रुपए देते हैं। आज के समय में यह बिजनेस भारत में काफी फल-फूल रहा है। लोग अब पुराने नोट और सिक्कों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और उन्हें बेचकर काफी मुनाफा भी कमा रहे हैं।
ऐसे में एक नोट बेहद ही खास होता जा रहा है जिसके बारे में सब जानना चाहते हैं। यह नोट 786 सीरियल नंबर वाला है। खुद आरबीआई ने ₹5 के नोट जिस पर 786 लिखा हुआ है उसे बेहद खास माना है। इसीलिए इस नोट की मांग बाजार में काफी ज्यादा है। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस अंक में ऐसी क्या खासियत है जो इस नोट को लाखों का बना देती है। तो आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले है।
यह भी पढ़ें:-इस दिवाली घर बैठे कमाएं लाखों, जानें पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका
786 अंक का रहस्य
786 नंबर कोई आम अंक नहीं है। यह धार्मिक रूप से बहुत ही महत्व रखता है। विश्व के प्राचीनतम धर्मों में से एक इस्लाम में 786 को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसे भगवान का अंक भी दर्शाया गया है। लोग इस अंक वाले नोट को लकी मानते हुए इसे अपने पास रखना चाहते हैं। यही खास बात इस नोट को बेहद ही खास बनाती है।
786 अंक वाले नोटों की डिमांड भारत समेत अन्य देशों में भी है। इसका मुख्य कारण है कि विश्व में बहुत ऐसे देश है जहां पर मुस्लिमों की संख्या बहुत ही ज्यादा है और इस्लाम मानने वाले लोग इस नोट के लिए लाखों रुपए देने को तैयार रहते हैं। अगर आपके पास यह नोट है तो इसे बेचकर आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं।