नई दिल्लीः मोदी सरकार इन दिनों केंद्रय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नए-नए ऐलान करने पर विचार कर रही है, जिसलिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी बहुत ही बेहतरीन साबित होने जा रहा है, क्योंकि सरकार एक नहीं बल्कि दो-दो तगड़े गिफ्ट दे सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के बाद साथ ही बकाया डीए एरियर का पैसा भी खाते में डाल दिया जाएगा। इससे कर्मचारी वर्ग को बंपर फायदा होने की उम्मीद है, जो काफी दिनों से इसकी मांग भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार यह तीनों ऐलाना जनवरी के आखिरी सप्ताह में कर सकती है। सरकार ने वैसे अभी आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
- फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा
मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतीर होना तय माना जा रहा है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारी काफी समय से मांग कर रहे हैं कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाए। कर्मचारियों की मांग पर पर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये होना तय माना जा रहा है। इससे सैलरी में सालाना करीब 96,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएगा 18 महीने का डीए एरियर
- जानिए क्या होता है फिटमेंट फैक्टर
मोदी सरकार की ओर से फिटमेंट एक कॉमन वैल्यू माना जा रहा है। इसका इस्तेमाल कर्मचारियों की कुल बेसिक सैलरी तय करने के लिए किया जाता है। कुल सैलरी गणना करने के लिए इसे बैसिक सैलरी से गुणा की जाता है। अभी कॉमन फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत है. इसका मतलब यह है कि अगर 4200 ग्रेड पे में किसी कर्मचारी का बेसिक पे 15,500 रुपये है तो उसका टोटल पे 15,500×2.57 यानी 39,835 रुपये माना जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी दिनों से कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,0000 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये होगी।
वहीं, इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) मार्च 2023 में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यह 1 जनवरी से प्रभावी होगा। सरकार पेंशनर्स का डियरनेस रिलीफ (DR) भी बढ़ाएगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को डीए के 18 महीने का बकाया भी दिया जा सकता है।
सरकार डीए एरियर की रकम को जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर सरकार 18 महीने का डीए एरियर का पैसा देती है तो खाते में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा आएंगे। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में भी बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार के सूत्रों से मिली जानकाीर के मुताबिक इस बार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।