Lexus LF30 Concept Car: ऑटो एक्सपो 2023 बहुत ही खास रहा है। कई भारतीय कंपनियों ने अपनी एक से बढ़कर एक कांसेप्ट मॉडल पेश किया है। इसके साथ ही विदेशी कंपनियों के कई कांसेप्ट मॉडल भी हमें इस ऑटो एक्सपो में देखने को मिले हैं। टोयोटा के अंतर्गत आने वाली लग्जरी ब्रांड लक्सस ने भी यहां अपना कांसेप्ट मॉडल LF 30 को पेश किया है। इंटरनेशनल मार्केट में लेक्सक्स काफी खरीदी जाती है।
भारत में इसका मार्केट काफी छोटा है। लेकिन ऑटो एक्सपो में पेश हुई इस नई कार ने लोगों को चौंका दिया है। इसका डिजाइन सबसे अलग है। हालांकि अभी तक यह एक कांसेप्ट मॉडल है लेकिन लॉन्च होने के बाद भी इसमें थोड़े बहुत ही बदलाव देखने को मिलेंगे। इसे पेश कर कंपनी ने इस गाड़ी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
Lexus LF30 एक 4 सीटर कांसेप्ट कार है जिसमें मॉडल को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है उसका स्टीयरिंग लेफ्ट हैंड साइड में है वही इस कांसेप्ट कार में पूरी रूप को ग्लास पैनल से बनाया गया है। इसका विंडशील्ड ग्लास रूप से कनेक्ट होकर पीछे की ओर तक जाता है। इसका डिजाइन काफी आधुनिक है इसीलिए कंपनी का प्लान है कि इसे 2030 तक लांच किया जाए इसमें बटरफ्लाई डोर दी गई है जो पंछी के पंख की तरह खुलती है।
इस कार की डायमेंशन भी काफी अच्छी है। इसकी लंबाई 5090 मिली मीटर, चौड़ाई 1995 मिली मीटर और ऊंचाई 1600 मिलीमीटर की है। इस गाड़ी का व्हीलबेस 3200 मिलीमीटर का है और वजन 2400 किलोग्राम का हो सकता है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी की माने तो यह कार फिलहाल सिंगल चार्ट में 500 किलोमीटर तक की रेंज देती है। हालांकि लॉन्च होने के बाद इसकी रेंज बढ़ सकती है।
इसमें अभी 110 किलोवाट आवर का बैटरी पैक दिया गया है। यह एक फोर व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होती है। इसी मोटर को बैटरी से जोड़ा गया है। फोर व्हील ड्राइव होने के कारण यह एक पावरफुल इलेक्ट्रिक कार बन जाती है। इस कार का मैक्सिमम पावर आउटपुट 400 किलोवाट और टॉर्क 700 न्यूटन मीटर का होने वाला है। यह सिर्फ 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है।
Tata ने भी दिखाई अपनी कांसेप्ट मॉडल
टाटा देश की विश्वसनीय कार निर्माता कंपनी है। अब टाटा ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर काफी ध्यान दिया है। इसी चलते पिछले साल इनके दो नए कांसेप्ट मॉडल लॉन्च हुए थे। इसमें से एक की लॉन्चिंग इसी साल होगी। वहीं दूसरे को 2025 तक बाजार में लाया जाएगा। इससे पहले भी कंपनी ने 2020 में Tata Sierra इलेक्ट्रिक कांसेप्ट मॉडल को पेश किया था। हालांकि उस समय इसके डिजाइन में बहुत सी खामियां थी।
लेकिन 2023 में हो रहे ऑटो एक्सपो में सिएरा के नए मॉडल को पेश किया गया है। यह दिखने में पहले के मुकाबले काफी बड़ी और एग्रेसिव लगती है। टाटा सिएरा एक समय एसयूवी सेगमेंट पर राज करती थी लेकिन समय के साथ इसे बंद कर दिया गया था। अब जाकर इसके कांसेप्ट को फिर से लाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी तीसरी पीढ़ी की Tata Avinya भी लाएगी। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी जिसका डिजाइन समय से आगे का है।