Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वास्तु (Vastu Shastra) की मानें तो पूजा रूम के बाद किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। मान्यताओं के मुताबिक किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि किचन को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। बहुत से लोगों की आदत होती है कि खाना बनाने के बाद किचन को ऐसे ही गन्दा छोड़ देते हैं वो साफ सफाई नहीं करते हैं। ऐसे घर में कभी भी लक्ष्मी मां का वास नहीं होता है। घर में हमेशा आर्थिक तंगी रहती है। यही वजह है कि रसोई घर (Kitchen Vastu Tips) को हमेशा साफ – सफाई के साथ रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में किचन (Kitchen Vastu) साफ-सुथरा होता है, वहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है।
Also Read- किडनी स्टोन दूर करने से लेकर तेज होता है दिमाग! जानें कितनी और कब पीएं चिल्ड बीयर …
Also Read- BSNL के ऑफर का गदर, मात्र इतने रुपये में मिल रही फ्री कॉलिंग और रोज 2जीबी डेटा सहित बंपर सुविधा
वास्तु की मानें तो घर का किचन बनवाते समय उसकी दिशा और स्थान का खासकर ध्यान रखना चाहिए। आग्नेय कोण किचन के लिए वास्तु में सबसे अच्छा बताया गया है। इस दिशा में किचन बनवाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल हमेशा बना रहता है। तो आईये एक नजर डालते हैं किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स पर…
चूल्हा और सिंक ऐसा होना चाहिए:-
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में चूल्हे और सिंक सही दिशा में होना चाहिए। अगर इनकी स्थिति सही नहीं होती है, तो घर में झगड़े होने का चांस बना रहता है। ऐसी मान्यता है कि किचन में सिंक और गैस चूल्हा एक सीध में नहीं रखना चाहिए।
चूल्हे को रखें साफ
किचन में खाना पकाते वक्त गैस चूल्हा काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए। कुछ लोग चूल्हा को ऐसे ही गंदा छोड़ देते हैं, लेकिन चूल्हा गंदा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। घर में हमेशा तनाव का माहौल भी बना रहता है। गैस चूल्हे की सफाई का हमेशा ध्यान रखें.