नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में हर कोई अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। हर किसी की यहीं चाहत होती है कि वो खूब पैसा कमाने के साथ ही नाम भी कमाए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आये दिन कई सारी पार्टियां होती रहती हैं और उसमें अक्सर कुछ ऐसे बड़े सितारों को देखा जाता है जो नशे की हालात में इतने चुर होते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता उनके साथ क्या हो रहा है। नशे की हालात में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है।
इन पार्टीज़ में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल होते हैं। कई बार पार्टी से सेलेब्स की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिसमें स्लेबस नशे की हालत में कुछ ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है। तो आईये डालते हैं एक नजर…
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के बड़े अभिनेता में से एक ऋतिक रोशन हैं, जिनकी फिल्मों और उनकी हॉट पर्सनालिटी के लोग काफी दीवाने हैं। वहीं, उनको कई बार बॉलीवुड पार्टीज़ में स्पॉट किया गया है। लेकिन इन पार्टी के अंदर क्या होता है, वो उनकी इस तस्वीर से साफ है। वायरल हो रही तस्वीर में रितिक को देखकर कहा जा सकता है कि वो नशे में धुत हैं। उनकी आखें भी उनका हाल बयां कर रही हैं।
अमीषा पटेल
कहो न प्यार है से अपने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। हालंकि, एक्ट्रेस बहुत जल्द ही गदर 2 फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव है। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन अमीषा अपनी पार्टीज के कारण भी सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। ऐसे में कई बार उनकी भी नशे वाली तस्वीर वायरल होती रहती है।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाने वाले सलमान खान को पार्टी करने का बेहद शौक है। वो खुद अपने घर और फार्म हाउस पर पार्टी होस्ट करते हैं। ऐसे में कई बार उनकी भी नशे में कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।
रणवीर सिंह
इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। ऐसी खबरें सामने आई है कि पार्टी में नशे की हालत में रणवीर अजीबो-गरीब हरकतें करने लगते हैं। एक्टर की नशे की हालत में कई बार तस्वीरें देखने को मिली हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को भी पार्टी करना बेहद ही ज्यादा पसंद है। अभी हाल ही में सलमान के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख़ खान को उनकी पार्टी में देखा गया था। खबरों की मानें तो एक बार संजय दत्त की पार्टी में उन्होंने फराह खान के पति पर हाथ उठा दिया था।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर को भला आप कैसे भूल सकते हैं। उनकी भी कई बार नशे की हालत में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें कम उम्र में ही शराब और सिगरेट की लत लग गई थी।
करीना कपूर
बॉलीवुड की क्वीन यानि करीना कपूर की भी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिसमें वह नशे की हालत में होती हैं। सभी जानते हैं कि करीना को पार्टीज़ का बेहद शौक है।