नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में चाय कॉफी और गर्मा गर्म सूप पीना सभी को खूब भाता है। बहुत से लोग इस शीतलहर से बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में छुट्टी वाले दिन में लोग रजाई के बाहर निकल ही नहीं रहे हैं, लोग बिस्तर पर ही चाय के साथ पकौड़े का मज़ा ले रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय के साथ पकौड़े खाना आपके लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि आप भले ही रजाई में घुसकर चाय के साथ बिस्किट या अन्य स्नेक्स का मजा लें, लेकिन पकौड़े का भूलकर भी सेवन ना करे। यह दोनों बहुत ही गलत कॉन्बिनेशन है, इससे आपके पेट से जुड़ी दिक्कत बढ़ सकती है। चाय पकौड़े को खाने से आपको बहुत परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि आपको चाय और पकौड़े क्यों नहीं खाने चाहिए।
चाय पकौड़े खाने के क्या नुकसान है?
चाय के साथ पकौड़े सभी को पसंद होता है, ऐसे में अगर आप एक साथ खा रहे हैं, तो आपको सावधान होना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर गहरा असर पड़ता है। चाय के साथ बेसन से बने चीजों को खाने से शरीर में दिक्कत होने लगती है और अपच की समस्या बढ़ जाती है।
चाय के साथ आपको कभी भी भूलकर कच्ची सब्जी या कोई फल नहीं खाना चाहिए। अगर आप चाय के साथ कच्ची सब्जियां फल खाते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसके अलावा गर्म चाय के साथ अंकुरित अनाज और सलाद कभी नहीं खाना चाहिए। यह कॉन्बिनेशन गलत साबित हो सकता है।