नई दिल्लीः रणजी ट्रॉफी भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है जिसका देश भर में आयोजन किया जा रहा है।इस टूर्नामेंट में युवा और कई दिग्गज खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, और भारतीय टीम में सेलेक्ट होने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे। दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने महाराष्ट्र और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 204 रन बना डाले हैं। 26 चौके और 3 छक्के भी जड़े रहाणे ने अपनी इस शानदार पारी में।
- रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
अजिंक्य रहाणे एक बार भारतीय टेस्ट टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य हुआ करते थे। 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद रहाणे ने बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
उनके बल्ले से एक भी रन नहीं निकल पा रहे थे। जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेला था। उस मैच की दोनों पारियों में रहाणे ने कुल 10 रन ही बना पाए थे।
इस प्रदर्शन के बाद से उन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब वह 2022-23 रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद वह फॉर्म में वापस आ चुके हैं। इस पारी के बाद रहाणे की नजर आगमी आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन पर भी होगी।
Ajinkya Rahane gets his Double Century #RanjiTrophy pic.twitter.com/tnP98uiPqd
— Jigar Mehta (@jigsactin) December 21, 2022
- महाराष्ट्र मजबूत स्थिति में, यशस्वी जयसवाल ने भी जड़ा शतक
महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर इस मैच में 600 रन बना दिए हैं। टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने भी दमदार पारी खेला। उन्होंने अपने 162 रनों की पारी के दौरान 27 चौके और एक छक्के की मदद से हैदराबादी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।