नई दिल्ली : महेश भट्ट का नाम बॉलीवुड के बड़े निर्माता और निर्देशक के रूप में लिया जाता हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मे हमें दी हैं। महेश भट्ट अपनी फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। वह लीग से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। महेश भट्ट ने अपनी जिंदगी में जितना नाम कमाया उतनी ही बदनामी भी उनके हिस्से में आई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी वह कुछ ऐसा कर देते हैं कि विवादों में आ जाते हैं। महेश भट्ट कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी इंडस्ट्री के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मुद्दों में आ जाते हैं।
महेश भट्ट की फिल्मों की तरह उनकी जिंदगी भी काफी बोल्ड रही हैं। महेश की जिंदगी के कुछ बड़े विवादों के बारे में बात करें तो महेश भट्ट का अफेयर शादी के बाद परवीन बाबी के साथ चालू हो गया था। जो 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में आती थी। उसके बाद महेश भट्ट खुद से 25 साल छोटी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ लिपलॉप करके भी विवादों में रह चुके आ चुके हैं। उनकी बेटी पूजा ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
गौरतलब है कि पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने एक स्टारडम मैगजीन के लिए एक बेहद ही बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस तस्वीर में पूजा अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखाई दे रही थी। वहीं महेश अपनी बेटी को किस करते हुए नज़र आ रहे थे। जब यह तस्वीर आमजन तक पहुंची तो महेश का देश भर में विरोध शुरू हो गया । बाद में उन्होंने इस तस्वीर को लेकर काफी सफाई भी दी थी। हेश भट्ट ने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। जिसमें मर्डर, वो लम्हें, चाहत जैसे कई फिल्में शामिल हैं।