नई दिल्ली : अभिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि पूरे भारत का बड़ा नाम बन चुके हैं। आज उन्हें हर कोई जानता हैं। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना हैं। वह पिछले कई दशकों से फिल्मों में एक्टिव हैं। वह फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दें पर अपना सबसे मशहूर शो KBC होस्ट करते हैं। उन्होंने इतने सालों में कई अवार्ड विनिंग फिल्मे दी हैं। इस दौरान उन्होंने देश की कई छोटी बड़ी एक्ट्रेस के साथ फिल्में की हैं। लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने इतने वर्षों में कभी भी धक्-धक् गर्ल माधुरी के साथ एक भी फिल्म नहीं की हैं।
अभिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित दोनों ही अपने समय के बड़े स्टार्स रहे हैं। दोनों के साथ काम करने के लिए हर कोई लाइन लगाता था। मगर इन दोनों ने कभी भी साथ में काम नहीं किया हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि इन दोनों के साथ में काम नहीं करने का कारण भी एक अभिनेता ही था। इस अभिनेता का नाम है अनिल कपूर। यंग मैन अनील कपूर ने कभी दोनों को एक साथ काम नहीं करने दिया। इसी वजह से इन दोनों के फैंस इन्हे साथ में किसी भी फिल्म में नहीं देख पाय। माधुरी की शुरआत की कई फिल्में फ्लॉप हो गई। जिसके बाद उनकी भी हिम्मत जवाब दें गई थी।
ऐसे समय में माधुरी दीक्षित को फिल्मों में अनिल कपूर ने काम दिया। उन्होंने माधुरी को अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस रोल दिया। इन दोनों का साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आया। दोनों ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में बेटा, तेजाब, हिफाजत और परिंदा जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मे बनाकर सभी का दिल जीता। आज माधुरी और अनील के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो माधुरी इस समय फिल्मों से दूर हैं। वह टीवी पर दिखाई देती हैं। वहीं अनिल कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।