नई दिल्ली: Insurance On Gas Connection: आज के समय हर घर में गैस कनेक्शन है। पर क्या आपको पता है कि कनेक्शन से जुड़े कुछ अधिकार होते हैं। लेकिन लोगों को गैस से जुड़े अधिकारों के बारे में पता नहीं होते हैं। वैसे गैस डीलर को कनेक्शन देते समय ग्राहक को उसके अधिकारों के बारे बताना चाहिए, पर लोगों को गैस डीलर गैस कनेक्शन से जुड़े अधिकार बताते नहीं हैं। इसलिए लोगों को अपने अधिकारों के खुद ही पता कर लेना चाहिए।
बता दें कि जो व्यक्ति गैस कनेक्शन लेता है उसे 50 लाख का बीमा कवर मिलता है। यह बीमा कवर गैस कंपनी की तरफ से दिया जाता है। यह बीमा ‘एलपीजी इंश्योरेंस कवर’ के नाम से जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह बीमार कवर गैस सिलेंडर के कारण होने वाली किसी दुर्घटना में होने वाले जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए दिया जाता है।
आइए जानिए एलपीजी इंश्योरेंस कवर के बारे में
जब आप गैस कनेक्शन लेते हैं तो आपका एलपीजी इंश्योरेंस कवर मिलता है। यह एलपीजी इंश्योरेंस कवर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के हिसाब से रहता है। ऐसे में हमेशा एक्सपायरी डेट देखकर ही सिलेंडर खरीदें। गैस कनेक्शन के साथ ही आपको 40 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। अगर सिलेंडर की वजह से कोई दुर्घटना होती है और किसी की मौत हो जाती है तो उसे 50 लाख रुपये तक का क्लेम दिया जा सकता है। इसमें आपको किसी तरह का प्रीमियम नहीं भरना होगा।
ऐसे कर सकते हैं क्लेम
अगर सिलेंडर के लिए किसी तरह की दुर्घटना होती है तो 30 दिन के अंदर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन तथा गैस कनेक्शन डीलर के पास जाकर घटना की जानकारी देनी होती है। इसके साथ ही आपको हादसे की रिपोर्ट की पुलिस से एक FIR कॉपी भी लेनी होगी। वहीं क्लेम के लिए पुलिस की FIR कॉपी के साथ मेडिकल रसीद, हॉस्पिटल का बिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा डेथ सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी।
कंपनी की तरफ से मिलता है बीमा की रकम
जिनके पास कनेक्शन है। उन्हें बीमा की रकम दी जाती है। इसमें आप किसी को भी नॉमिनी नहीं बना सकते हैं। इस क्लेम का फायदा उन लोगों को ही मिलता है, जिनके पास में ISI मार्क का चूल्हा, पाइप तथा रेगुलेटर होता है। आपका डिस्ट्रीब्यूटर ऑयल कंपनी और इंश्योरेंस कंपनी को दुर्घटना की जानकारी देता है। सिलेंडर के कारण होने वाली दुर्घटना के बीमा का पूरा खर्च इंडियन ऑयल (Indian OIL), HPCL, BPCL जैसी कंपनियां देती हैं।