Unlucky Plants: भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे, होती है बुरी शक्तियों का वास! दो बार जरूर सोचे…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Vastu Plant For Home: वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों (Unlucky Plants) को बहुत ही अच्छा बताया गया है, तो वहीं कुछ पौधों को अशुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से धन्य – धान्य की कमी हो जाती है।

ऐसे प्लान्स आपको कंगाल भी बना सकते हैं। इन प्लान्स को घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक जाती है। लोग, कई बार हरियाली और घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे प्लान्स लगा लेते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है।

जब अचानक ने उनके उपर कोई मुसीबत टूट पड़ती है, तो इस सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी हमसे कोई सी गलती हुई है, जिसकी वजह से हमारे साथ ऐसा हो रहा है। लोगों को पता ही नहीं चलता है कि ये प्लान्स बर्बादी का कारण भी बन सकते हैं। तो आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताते हैं।

कांटेदार पौधे – वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या फिर ऑफिस में कभी भी गुलाब को छोड़कर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। ये पौधे आपकी जिंदगी को बुरी तरह से बर्बाद कर सकते हैं। इन पौधों की वजह से आपकी तरक्की रुक सकती है।

इमली का पौधा – वैसे तो इमली का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। लेकिन, वास्तु शास्त्र में इमली के पौधे को अशुभ बताया गया है। इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के बीच हमेशा ही तनाव का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही परिवार में लड़ाई भी शुरू हो जाती है।घर में नकारात्मकता बनी रहती है।

मेहंदी का पौधा – वास्तु में मेहंदी के पेड़ को भी अच्छा नहीं माना जाता है। मेहंदी के पौधे को अशुभ बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि ये पेड़ आपकी जिंदगी को तबाह कर सकता है। इसके साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App