Amrapali – Nirahua Top 5 Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर अदाकारा और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए इनके चाहने वाले हमेशा बेकरार दिखते हैं। अगर आप भी इस जोड़ी के दीवाने हैं, तो एक फिर पर्दे पर अपनी फेवरेट जोड़ी को देखने के लिए तैयार हो जाईये। क्योंकि, भोजपुरी फिल्म ‘मंडप’ में निरहुआ और आम्रपाली एक बार फिर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द है।
निरहुआ की इस फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘मंडप’ को आप अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ मिलकर देख सकते हैं। ये फिल्म इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे लोगो द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह वीडियो Remix वीडियो सॉन्ग है, इसमें अलग -अलग फिल्मों के सुपरहिट नॉन स्टॉप गाने लिए गए हैं। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली अपने ही सॉन्ग पर खूब धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
इस वीडियो को आप Wave Music Bhojpuri पर आप कितनी बार भी देख सकते हैं। खबर लिखें जाने तक इसे 3.8 मिलियन से अधिक बार बार देखा जा चुका है। कुछ लोग निरहुआ और आम्रपाली की तारीफ के पुल बांध रहे है। वीडियो में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निरहुआ हमेशा की तरह काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
आपको बताते चले कि आम्रपाली एक ऐसी एक्ट्रेस जो भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। सूत्रों की मानें तो एक फिल्म करने के लगभग 25 से 30 लाख तक वसूल करती हैं।