Skip to content
Home Uttar Pradesh अखिलेश यादव ने कहा CM आवास को गंगाजल...
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने कहा CM आवास को गंगाजल से धोया गया, बीजेपी पर गर्मा उठे सपा अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने कहा CM आवास को गंगाजल से धोया गया, बीजेपी पर गर्मा उठे सपा अध्यक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राजनीति में जातिवाद के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे जाने के बाद सीएम आवास को गंगाजल से धोया गया। भाजपा सबसे ज्यादा जातिवादी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश और सपा पर जातिवादी राजनीति करने के आरोप पर यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा जातिवादी कोई पार्टी नहीं है। वे जातिवादी लोग हैं, जाति के आधार पर फैसले लेते हैं।

Key Takeaways

Quick Read
  • हम मुगलों के भी गुलाम थे
  • कड़ी प्रतिक्रिया दी

हम मुगलों के भी गुलाम थे

वहीं भाजपा और सीएम योगी पर जातिवादी राजनीति करने के आरोपों से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये जातियां हमने नहीं बनाईं, किसी मनु महाराज ने आकर बनाईं और जिसको जो काम करना था, उसने नहीं किया। अगर सभी ने अपना काम किया होता तो हमारा देश अनपढ़ नहीं होता। गुलाम नहीं होता। हम मुगलों के भी गुलाम थे और अंग्रेजों के भी। वहीं इसलिए जिसको जो काम करना था, उसने वो काम नहीं किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि हम सबसे ज्यादा अनपढ़ हैं और इसी वजह से हमारा देश सबसे ज्यादा गुलाम हुआ.

हिंदी अखबार अमर उजाला के एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोए जाने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जहां तक जातिवाद का सवाल है, तो ये मुख्यमंत्री ये भी बता दें कि इस उत्तर प्रदेश में किसी के मुख्यमंत्री आवास को किसी ने गंगाजल से नहीं धोया होगा.

कड़ी प्रतिक्रिया दी

जब मैं वहां से निकला तो बताइए कि गंगाजल से धोया गया या नहीं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने राजनीति में जातिवाद के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे जाने के बाद सीएम आवास को गंगाजल से धोया गया। भाजपा सबसे ज्यादा जातिवादी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश और सपा पर जातिवादी राजनीति करने के आरोप पर यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा जातिवादी कोई पार्टी नहीं है। वे जातिवादी लोग हैं, जाति के आधार पर फैसले लेते हैं।

ये भी पढ़ें: आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगा

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.