मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्हें विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया। इस बीच अब अबू आजमी ने छत्रपति संभाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उनकी तारीफ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अबू आजमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर मराठी में लिखा, “स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

राजनीतिक बवाल मच गया

इससे पहले अबू आजमी ने औरंगजेब को एक अच्छा राजा बताया था, जिस पर महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक बवाल मच गया था। भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आजमी के बयान की कड़ी आलोचना की और उन पर संभाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया। दरअसल, सपा नेता अबू आजमी ने कहा था कि मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता। उस दौर में सत्ता संघर्ष धार्मिक नहीं, राजनीतिक थे। औरंगजेब की सेना में कई हिंदू थे, जैसे छत्रपति शिवाजी की सेना में कई मुसलमान थे।

माफी भी मांगी

औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिर बनवाए। जो लोग दावा करते हैं कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच हिंदू और मुसलमानों के बीच लड़ाई हुई थी, वे झूठ बोल रहे हैं। इस विवाद के बाद अबू आजमी ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी। अबू आजमी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने के बारे में सोच भी नहीं सकता, मैं इतना बड़ा नहीं हूं, मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने औरंगजेब रहमतुल्लाह अलीह के बारे में वही बात कही है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कही है।

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ऐसा बयान, पाकिस्तान को आया गुस्सा, मंडराया आतंकियों का खतरा!

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...