Ind vs Aus WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। यह खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में एक शानदार छक्का जड़कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 60 गेंद पर 43 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल थे।
Most Sixes by Indian Players in Test Cricket: इस मुकाबले में रोहित ने एक शानदार छक्का जड़ते ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 69 छक्के हैं। वहीं अब रोहित शर्मा ने अपने नाम कुल 70 छक्के कर लिए हैं। भारत की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने कुल 91 छक्के लगाए हैं।
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
रोहित शर्मा- 70* छक्के
सचिन तेदुलकर- 69 छक्के
कपिल देव- 61 छक्के