नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर एक तरफा जीत हासिल कर टेस्ट सीरीज को बराबरी पर कर दिया। भले ही भारतीय क्रिकेट टीम विदेश में है, लेकिन सभी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2024 पर है।
आईपीएल ऑक्शन 2024 में खिलाड़ियों की नीलामी तो हो चुकी है, जिसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर नोटों की बारिश हुई। ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा लिए गए फैसले की चर्चा हर जगह हो रही है। आप सोच रहे होंगे कि मुंबई इंडियंस का ऐसा कौन सा फैसला जिसकी चर्चा हर जगह चल रही है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था जिसके बाद इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। वैसे भी वर्ल्ड कप से चोटिल चल रहे हैं, लेकिन अब उनके स्वस्थ होने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो मुंबई को काफी राहत देने वाले हैं।
चोट के चलते बाहर हैं हार्दिक पांड्या
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे लगातार टीम से बाहर दिख रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया गता। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे अफगासनिस्तान सीरीज के लिए टीम में एंट्री कर पाएंगे।
भारत और अफगानिस्तान में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसकी तैयारी अभी से चल रही हैं। वैसे हार्दिक पांड्या अब बिल्कुल स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जिम करते हुए दिक रहे हैं। वैसे अभी उनकी वापसी को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस तरह यह खबर मुंबई इंडियंस के लिए भी राहत भरी होगी।
मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या
आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडिंयस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल करने के बाद कप्तान भी घोषित किया था। इस तरह आईपीएल 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ सकते हैं। पांड्या इससे पहले भी मुंबई इंडियंस टीम में खेल चुके हैं। आईपीएल 2015 सीजन में हार्दिक पांड्या पहली बार खेले। इसके बाद वे आईपीएल 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे।