Used Bikes: भारतीय बाजार में आम आदमी अभी भी हीरो स्प्लेंडर या फिर बजाज स्पोर्ट बाइक खरीदना पसंद करता है। देखा जाए तो इनकी कीमत काफी कम होती है और यह चलने में भी बहुत ही जबरदस्त बाइक होती हैं। लो मेंटेनेंस और हाई माइलेज के कारण इन बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
लेकिन हाल ही में कंपनियों ने इनकी कीमत काफी ज्यादा बढ़ा दी है। इसके कारण हर कोई यह बाइक नहीं खरीद पाता है। लेकिन उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अब सेकंड हैंड बाइक का बाजार काफी बढ़ गया है। लोग इन्हें खरीदना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई वेबसाइट है जहां पर अच्छी बाइक्स बहुत ही कम कीमत में मिल जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेकंड हैंड बाइक के बारे में बताने वाले हैं।
OLX पर TVS Sport का 2015 मॉडल बाइक सिर्फ 30 हजार में मिल रहा है। यह बाइक अभी तक 35000 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके मालिक द्वारा काफी अच्छे कंडीशन में रखा गया है। इसलिए आप इसकी मेंटेनेंस कर अपने साथ लंबे समय तक रख सकते हैं।
बाइक देखो पर टीवीएस स्प्लेंडर 2014 मॉडल ₹30000 में बिक रही है। यह बाइक भी काफी ज्यादा चली हुई है। लेकिन इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। साइट पर दी गई जानकारी की माने तो इस पर आपको एक भी स्क्रैच नहीं मिलेगा। इसे दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बेचा जा रहा है जिसे आप आज ही खरीद सकते हैं।
ओएलएक्स पर ही आपको 2017 मॉडल हीरो स्प्लेंडर बहुत ही कम कीमत पर मिल रही है। यहां इसकी कीमत ₹40000 रखी गई है। ब्लैक कलर में मौजूद यह हीरो स्प्लेंडर दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसे भी दिल्ली एनसीआर के लोकेशन पर बेचा जा रहा है और उसकी कंडीशन बहुत ही अच्छी है।
बाइक देखो पर हीरो एचएफ डीलक्स 2014 मॉडल बाइक ₹25000 में मिल रही है। इस बाइक को काफी ज्यादा चलाया जा चुका है। इसलिए यह बाइक कम कीमत पर बेची जा रही है। आप टू व्हीलर सीखने या फिर कुछ महीने बाइक के प्रयोग के लिए इसे खरीद सकते हैं। अगर आप इसे अच्छे से मेंटेन करते हैं तो यह लंबे समय तक भी आपका साथ दे सकती है।