Virat Kohli Vs Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। आइए जानते हैं दोनों में से किस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों में ज्यादा रन बनाए हैं।
Who is Best Virat Kohli or Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है। मॉडर्न डे क्रिकेट में इन दोनों जैसा खिलाड़ी अभी तक कोई दूसरा नहीं है। यही कारण है कि जब इनका बल्ला बोलता है तब गेंदबाजों की बोलती बंद हो जाती है। दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रन बरसाए हैं। मगर इस दौरान एक बल्लेबाज ने कम और एक ने ज्यादा मुकाबले खेले हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ही बल्लबाजों के पाकिस्तान के खिलाफ कैसे आंकड़े हैं।
किंग कोहली या हिटमैन शर्मा
पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में हिटमैन रोहित शर्मा ने अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 16 पारियों में उन्होंने 51.42 की औसत और 88.77 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 720 रन बनाए हैं। वहीं किंग कोहली ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में कुल 13 मुकाबले खेले हैं। जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 48.72 की औसत और 96.22 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 536 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित रनों और औसत में विराट से आगे हैं। मगर स्ट्राईक रेट के मामले में विराट आगे हैं।
इसके अलावा रोहित ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ वनडे मैचों में कुल 64 चौके और 16 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट ने 50 चौके और 4 छक्के जड़े हैं। इस मामले में भी विराट पीछे रह गए हैं।
इन्हीं सभी के बाद अब बात करते हैं शतकों की, शतकों के मामले में दोनों ही खिलाड़ी बराबरी पर हैं। दोनों ने कुल 2-2 शतक जड़े हैं। हालांकि रोहित अर्धशतकों के मामले में काफी आगे हैं। हिटमैन ने 6 अर्ध शतक और कोहली ने 2 अर्ध शतक जड़ा है। मगर इन सभी बातों के बाद बेस्ट स्कोर के मामले में विराट रोहित से आगे हैं। जहां विराट का पाकिस्तान के खिलाफ बेस्ट स्कोर
183 रनों का है। वहीं रोहित सिर्फ 140 रन ही बना सके हैं।
नोट: इस खबर के जरिए हम दोनों खिलाड़ियों की तुलना नहीं कर रहे हैं। बल्कि दोनों के उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं। जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए हैं।