IPL 2024: हार्दिक पांड्या के पक्ष में आया दिग्गज खिलाड़ी, फैंस को दी यह नसीहत, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस को अपने बुरे दौर का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लगातार हार से टीम के खिलाड़ियों को और फैंस को कड़ी निराशा झेलनी पड़ रही है। इतना नहीं मुंबई इंडियंस के नए-नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को तो लगातार आलोचनाएं सहन करनी पड़ रही हैं। जिस स्टेडियम में भी मुंबई का मैच होता है वहां हार्दिक पांड्या को फैंस खूब चिड़ा रहे हैं। अब चर्चा तो यहां तक भी है कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

अगर हालत यही रही तो फिर जल्द ही हार्दिक पांड्या कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम के लिए किसी बड़े झटके के तौर पर होगा। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हार्दिक पांड्या के बचाव में आ गए हैं, जिन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को अब मदद करनी चाहिए।

स्टिव स्मिथ ने फैंस को दी बड़ी सलाह

हार्दिक पांड्या का चौतरफा विरोध देख स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को फैंस की जिस तरह से नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अब वह टीम कप्तान हैं। ऐसे में फैंस को अतीत भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

मैं समझता हूं कि रोहित के फैंस काफी ज्यादा संख्या में हैं और वह फ्रेंचाइजी के कप्तान बदले जाने के फैसले से काफी निराश हैं। हालांकि, अब उन्हें ये भुलाकर हार्दिक का साथ देने की जरूरत होगी। वह पिछले गुजरात टाइटंस टीम का कप्तान रहा है और खुद को साबित भी किया है। मुंबई इंडियंस के वरिष्ठ खिलाड़ियों को उसकी सहायता करने की जरूरत होगी। हार्दिक को इस हालात से निपटने के लिए खुद रास्ता भी निकालने की जरूरत होीग।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला कब

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) ने 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक अपने शुरुआती तीनों मैच हारने के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। उन्हें अपना आगामी 7 अप्रैल को घर पर मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलना है। इसमें सूर्यकुमार यादव की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना जताई जा रही है। हार्दिक पांड्या जहां कप्तानी के मोर्चे पर अब तक प्रभावित करने में असफल रहे हैं तो वहीं बतौर खिलाड़ी भी वह कुछ खास नहीं कर रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App