Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। जिसमें सिर्फ एशिया की ही टीमें हिस्सा लेती हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाले देशों के बारे में।
Most Wins in Asia Cup: एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, तब से लेकर अब तक इसके कुल 15 सीजन खेले जा चुके हैं। बता दें कि एशिया कप वैसे तो ओडीआई फॉर्मेट में खेला जाता है। मगर दो बार इसे टी20 फॉर्मेट में भी खेला गया है। इस बार का एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक खेला जाएगा। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल है। आइए जानते हैं एशिया कप की सबसे सफल टीम के बारे में।
Indian Team in Asia Cup: एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम भारतीय टीम है। भारतीय टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने एशिया कप का सबसे पहला सीजन यानी 1984 में जीत के साथ शुरुआत की थी। भारतीय टीम ने 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 का एशिया कप जीता है। वहीं इंडियन टीम 3 बार फाइनल में जाकर भी हार चुकी है।
Sri Lankan Team in Asia Cup: एशिया कप के इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम श्रीलंकाई टीम है। श्रीलंका टीम ने अब तक 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रीलंका ने एशिया कप का दूसरा सीजन यानी 1986 जीतकर आगाज किया था। श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 का एशिया कप जीता है। वहीं श्रीलंकाई टीम 6 बार फाइनल में जाकर भी हार चुकी है।
Pakistan Team in Asia Cup: एशिया कप के इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम पाकिस्तान टीम है। पाकिस्तान टीम ने अब तक 2 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। पाकिस्तान ने 2000 और 2012 का एशिया कप जीता है। वहीं पाकिस्तानी टीम 3 बार फाइनल में जाकर भी हार चुकी है।
इन तीनों टीमों के आलावा किसी भी और टीम ने कोई भी एशिया कप नहीं जीता है। बांग्लादेश टीम 3 बार फाइनल जरुर खेली है। मगर कभी एशिया कप नहीं जीत सकी है।