लो जी आई गुड न्यूज, IPL में रोहित शर्मा होंगे इस टीम के कप्तान, जानें बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही है, जो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले आखिरी श्रंखला है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय खिलाड़ी सीधे आईपीएल खेलेंगे, जो टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा।

इस आईपीएल की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के उस फैसले की हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया है। वैसे मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।

पांड्या काफी दिनों से चोटिल चल रहे हैं, जिनके आईपीएल खेलने पर भी तलवार लटकी पड़ी है। अगर वे स्वस्थ नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी।

हार्दिक पांड्या चोटिल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। खराब फिटनेस को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला लिया गया था। वर्ल्ड कप के बाद से वे अभी तक भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं।

अब आईपीएल में भी खेलने पर संकट के बादल छाए हुए हैं, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मुंबई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था, जिन्हें तुरंत टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे गुजरात टाइटंस के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने एक खिताब भी जीता है। अब वे चोटिल हैं, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किस खिलाड़ी को टीम का नेतृत्व दिया जाएगा।

क्या रोहित शर्मा बनेंगे कप्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजरें अब आईपीएल पर टिकी हुई हैं। इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी से बेशक हटाया गया हो, लेकिन हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उनपर फिर दांव लगाया जा सकता है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेना मुश्किल पसंद करेंगे। ऐसी स्थिति में मुंबई सूर्य कुमार यादव को अपना कप्तान बना सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App