भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ के एल राहुल चोट के कारण इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच उनके ससुर सुनील शेट्टी अचानक सुर्ख़ियों में आ गए हैं। सुनील शेट्टी को उनके बेबाक अंदाज़ के लिए जाना जाता है और यही कारण है कि उन्हें अक्सर इस तरह के बयान देते हुए देखा जाता है। दरअसल, इन दिनों देशभर में महंगाई ने हर किसी को परेशान किया हुआ है, जिसका असर फ़िल्मी सितारों पर भी देखने को मिल रहा है।
सुनील शेट्टी का बयान
इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि इन दिनों देशभर में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। आमतौर पर 30-40 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर आज 150-200 रुपए प्रति किलो के नीचे तो बात ही नहीं कर रहा है। टमाटर के बढ़ते दाम ने आम आदमी का हाल तो बेहाल कर ही रखा है है, लेकिन सेलेब्रिटी भी इसके प्रभाव से नहीं बचे हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी का बयान इसी बात का प्रमाण देता है। के एल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह इन दिनों टमाटर कम खा रहे हैं। अभिनेताओं को भी हर परिस्थिति के साथ डील करना पड़ता है।हालांकि, उनका टमाटर ना खाने वाला यह बयान फैंस के लिए पचाना मुश्किल हो गया है।
आपको बता दें कि इसी साल 23 जनवरी को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ के एल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए थे। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। के एल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी धूमधाम से मुंबई में हुई थी, जिसमें कई चर्चित हस्तियां मौजूद थीं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का टमाटर ना खाने वाला बयान काफी चर्चा में है, जिसपर फैंस तमाम प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।