नई दिल्लीः कहते हैं कि किसी काम को करने की लग्न दिल में हो तो फिर एक दिन ऊचाइयां आराम से मिल जाती हैं। बहुत लोग ऐसे हुए जिन्हें तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा, लेकिन मेहनत से वो मुकाम हासिल किया जिसकी कल्पना भी नहीं जा सकती।
आज आपको हम एक ऐसा ही ताजा वाकया बताने जा रहे हैं जो आपको प्रेरण से भर देगा। देश की एक बेटी ने बिना हाथ के ही ऐसा कीर्तिमान रच दिया कि जिनको हर कोई लोहा मान रहा है। यह इतिहास एशियन गेम्स में शीतल देवी द्वारा रचा गया है, जिन्हें देश के पीएम से लेकर तमाम हस्तियां बधाइयां दे रही हैं।
अब शीतल देवी को दुनियाभर में टॉप बिजनेसमैं ने गिने जाने वाले आनंद महिंद्रा उन्हें खास तोहफा देने की घोषणा कर चुके हैं। आप सोच रहे होंगे कि शीतल ने ऐसा क्या कीर्तिमा रच दिया है। आपको उनके कीर्तिमान की कहानी जानने के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
शीतल ने देश की झोली में डाले दो मेडल
बिना हाथ की तीरंदाज ने एशियन गेम्स में वो कारनामा कर दिखाया, जिनकी तारीफों के पुल हमेशा बांधे जाएंगे। दरअसल, बिना भुजा के एशियाई पैरा खेलों में एक ही सेशन में शीतल ने दो गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं वे ऐसा करने वाली ऐसी पहली महिला खिलाड़ी बन गई।
अभी तक भारत ने भारत ने इन खेलों में 111 पदक अपने नाम कर लिए हैं। शीतल ने बड़ी सफलता हासिल कर उन्हें लोगों को आईना दिखाया जो कुछ कमी के चलते मेहनत का रास्ता भटक जाते हैं। शीतल ने महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में शुक्रवार को शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जम्मू कश्मीर की 16 वर्ष की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती हैं। इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत पदक अपने नाम कर लिया था।
आर्मी कैंप में मिली शीतल को सेना ने लिया था गोद
जम्मू-कश्मीर के हिस्सों में सैन्य कैंप में शीतल को पाई गईं थी। इसके बाद देश की सेना ने उन्हें गोद लिया था। इसी साल जुलाई माह में शीतल ने पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144-142 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था। इसके साथ ही उनसे जुड़ा एक वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही उसी को रीपोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने अब शीतल देवी को बड़ा स्पेशल तोहफा देने का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा, मैं अपने जीवन में कभी भी छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में शिकायत नहीं करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्लीज हमारी रेंज में से कोई भी कार चुनें और हम इसे आपको गिफ्ट करने का काम करेंगे।