हार्दिक पांड्या की कप्तानी में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के अरमान ध्वस्त!

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से रौंदा है, जिसके बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। इस सीरीज के बाद अब सभी खिलाड़ियों और प्रेमियों की नजरें 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ-साथ अपनी-अपनी टीमों के समर्थन में है।

भारतीय खिलाड़ी भी अब अपनी फ्रेंचाईजियों के साथ मैदान पर खेलते नजर आएंगे। इस बीच आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में करारा झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 17वें सीजन से बाहर हो सकते हैं जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह खबर किसी बड़े सदमे की तरह होगी।

जानिए किस वजह से बाहर होंगे रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में चोट के चलते बाहर हो सकते हैं, जिससे टीम को बड़ा झटका लगेगा। अगर रोहित शर्मा आईपीएल सीजन में नहीं खेले तो मुंबई को एक सलामी बल्लेबाज से हाथ धोना पड़ेगा, जिससे उभरना आसान नहीं होगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें टेस्ट मैच में धर्मशाला स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वे फील्डिंग करने के लिए भी नहीं आए थे। इतना ही नहीं रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की कमान थामी थी।

उसी समय से ज्यादा चोट लगने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे उनके खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से छीनी कप्तानी

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी थी, जिससे वे काफी निराश बताए गए। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस के इस फैसले की चारों तरफ आलोचना हुई, जिसे सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं को झेलना पड़ा। अब रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या की कमान थामने जा रहे हैं, जिन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया है। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App