रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! पांड्या की छुट्टी के मिल रहे यह बड़े इशारे

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आईपीएल में भी इन दिनों खूब उठा-पटक का दौर जारी है, जिसपर करोड़ों फैंस की नजरें हैं। कहते हैं कि समय बलवान होता है, क्योंकि पता नहीं कब क्या घटित हो जाए। जैसे राजनीतिक में नेताओं के टिकट मिलने और कटने का दौर जारी है, ठीक वैसे ही आईपीएल में भी खिलाड़ियों के साथ हो रहा है।

इसलिए ही कहते हैं कि हमारी जिंदगी का चक्र कब कैसे घूम जाए इस बात का अंदाजा स्वयं को भी नहीं रहता है। ऐसा ही एक नजारा मुंबई इंडियंस टीम में देखने को मिला है। आईपीएल सीजन के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरी तो नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या ने निर्देश देकर रोहित शर्मा को इधर-उधर मैदान पर खड़ा किया।

अगले ही मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जब जमकर कुटाई की तो हार्दिक पांड्या होश और हवास ही खो बैठे। टीम की पूरी कमान रोहित शर्मा ने थामी और हार्दिक पांड्या ने भी उनके इशारे से फील्डिंग करना पसंद किया। इसे ही समय की मार कहते हैं।

हैदराबाद से मिली हार के बाद यह चर्चा तेजी से चल रही है कि क्या हार्दिक पांड्या मुबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने वाले हैं? हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसा किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग सोशल मीडिया पर चल रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मचाया तूफान

राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने वो कर दिखाया जो किसी को उम्मीद नहीं थी। हैदराबाद ने अपने तीन बल्लेबाजों की बदौलत 277 रन रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आईपीएल के इतिहास में यह सबसे अधिक रन हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने कोशिश जरूर की, लेकिन 31 रन से मुकाबला हार गई। इसके बाद मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए। मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले अपने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज नहीं की है। इससे टीम का प्रदर्शन काफी खराब नजर आ रहा है। फैंस भी काफी निराश हैं।

कप्तानी से प्रभावित नहीं कर पा रहे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने फैसलों से किसी को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक पांड्या जो फैसला ले रहे हैं सब उसका उल्टा होता दिख रहा है, जिससे खिलाड़ियों को काफी निराशा देखने को मिल रही है। अगर यही हालत रही तो फिर उनकी कप्तानी पर और भी ज्यादा सवाल उठने लगेंगे। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कमान दी जा सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App