ऋषभ पंत कभी नहीं कर पाएंगे टीम इंडिया में वापसी! बड़ी वजह ने किया हैरान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि वे कब भारतीय टीम में वापसी करेंगे। ऋषभ पंत काफी दिनों से चोटिल चल रहे हैं जिनकी वापसी कब होगी, यह अभी तय नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें रोहित एंड कंपनी की पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

करीब 14 महीने से ऋषभ पंत भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में क्या वे दिल्ली कैपिटल्स में खेलेंगे। आईपीएल ऑक्शन 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर बैठे नजर आए थे। दूसरी तरफ अभी भारतीय टीम में वापसी मुश्किल कर पाएंगे, क्योंकि उनके स्थान पर कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो ऋषभ पंत की वापसी के लिए नासूर बना हुआ है।

ऋषभ पंत की वापसी में बाधा बना यह खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोट के चलते बाहर चल रहे हैं, जिनके बड़ी ही बेसब्री से अब वापसी का इंतजार है, लेकिन अब ऐसा होना संभव नहीं माना जा रहा है। टीम में अब केएल राहुल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो बल्ले और विकटकीपिंग कर धमाल मचाते दिख रहे हैं।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें केएल राहुल को रिप्लेस करना अब मुश्किल होगा। अगर वे रिप्लेस नहीं हुए तो फिर ऋषभ पंत का वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। इससे उनके भविष्य पर तलवार लटकी हुई है, जो फैंस के लिए किसी बुरी खबर की तरह है। अभी वैसे आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

आईपीएल में वापसी कर सकते हैं पंत

आईपीएल के 17वें की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी के दिमाग में सवाल उठ रहा है कि क्या ऋषभ पंत इस लीग में वापसी करेंगे। वेसे तो आईपीएल ऑक्शन 2024 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर देखा गया था। इसके बाद भी आए दिन वे सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जहां फैंस उनकी वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे रहते हैं। अब माना जा रहा है कि फैंस आईपीएल में तो उनका खेलना बिल्कुल तय माना जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App